Sambhal News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता सेवा पखवाड़े का आयोजन। 

प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान का संकल्प लिया गया वहीं सफाईमित्रों के सम्मान... 

By INA News Desk
Sep 17, 2024 - 12:48
197 Views
Sambhal News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता सेवा पखवाड़े का आयोजन। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। पीएम मोदी के जन्मदिन पर जहां देश भर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं इस मौके पर सम्भल में डीएम ने स्वच्छता ही सेवा पखबाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

सम्भल नगर पालिका में इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारे उड़ा कर डीएम ने स्वच्छता ही सेवा पखबाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस मौके पर प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान का संकल्प लिया गया वहीं सफाईमित्रों के सम्मान सहित डीएम ने कार्यक्रमों की लंबी श्रंखला घोषित कर जन जन तक सफाई का अभियान पहुंचाने का संकल्प लिया। पखबाड़े के समापन पर दो अक्टूबर को स्वच्छता दिवस मनाने का डीएम ने आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow