Sambhal News: भीषण सड़क हादसे में पाँच की मौत, विधायक ने जताया शोक। 

गुस्साई महिलाओं ने जाम लगाया डीएम एसपी मौके पर पह़ुंचे हैं। हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया है।

By INA News Desk
Sep 16, 2024 - 16:50
620 Views
Sambhal News: भीषण सड़क हादसे में पाँच की मौत, विधायक ने जताया शोक। 
डीएम व एसपी मौके पर, विधायक का ट्वीट
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में भीषण सड़क हादसा हुआ है पांच लोगों की मौत हुई है चार घायल हैं घटना से गुस्साई महिलाओं ने जाम लगाया डीएम एसपी मौके पर पह़ुंचे हैं। हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया है। वही विधायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भीषण सड़क हादसे की घटना रजपुरा थाना इलाके में सम्भल अनूपशहर रोड पर गांव भोपतपुर की है, जहां रोड पर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकप ने सड़क किनारे बैठे नौ लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद बोलेरो झाड़ियों में घुस गई। हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज को रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें अलीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं एक घायल ने अलीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा कुल मृतकों की संख्या पांच हो गई।

Also Read- मुख्यमंत्री ने जनपद संभल में हुए हादसे का लिया संज्ञान, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।

इधर घटना से गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया जिसे एएसपी ने खुलवाया। हादसे की सूचना पर डीएम एसपी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पांच लोगों की मौत के बाद गांव  में गम का माहौल बना हुआ है। वही असमोली विधायक पिंकी यादव ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना के साथ घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement