Ayodhya News: अयोध्या के दही जलेबी का जलवा- 70 वर्षों से लोगो की पसंद बनी हुई है मौर्या मिष्ठान की दही जलेबी। 

बताते हैं कि हाथ की कलाकारी से ही हमारा स्वाद अन्य दुकानों से अलग...

Sep 16, 2024 - 17:12
41 Views
Ayodhya News: अयोध्या के दही जलेबी का जलवा- 70 वर्षों से लोगो की पसंद बनी हुई है मौर्या मिष्ठान की दही जलेबी। 

अयोध्या। रामनगरी में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। ऐसे में दूरदराज से हर रोज तमाम श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या आते हैं। वहीं, राम नगरी का जायका भी लोगों की चर्चाओं में खूब रहता है। यही वजह है कि जब श्रद्धालु या पर्यटक अयोध्या आते हैं तो यहां की दही जलेबी का स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं।

बता दे कि अयोध्‍या की दही जलेबी श्रद्धालुओं के लिए बेस्ट फूड मानी जाती है. हम बात कर रहे हैं राम की पैड़ी से चंद कदम की दूरी पर स्थित तुलसी उद्यान के बगल में स्थित मौर्य मिष्ठान भंडार की। यहां की दही जलेबी अयोध्या के अलावा आसपास के जिलों में भी काफी मशहूर है। जबकि मौर्य मिष्ठान भंडार की दही जलेबी नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 2018 की भी शान बनी थी।

इस दुकान की स्थापना लगभग 73 वर्ष पूर्व स्वर्गीय भरत मौर्य ने की थी। इसके बाद शिव पूजन मौर्य और विश्वनाथ मौर्य ने प्रतिष्ठान को आगे बढ़ाया। अब तीसरी पीढ़ी के दीप नारायण मौर्य की अगुवाई में यह प्रतिष्ठान जलेबी की मिठास लोगों के मुंह में घोल रहा है।

Also Read- UP government prepares master trainers to improve staff conduct in government hospitals

वह बताते हैं कि हाथ की कलाकारी से ही हमारा स्वाद अन्य दुकानों से अलग रहता है। हमारे यहां रोजाना 100 किलो जलेबी बिक जाती है। दही जलेबी सुबह 7 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक मिलती है। इसके अलावा एक कुल्हड़ दही जलेबी की कीमत 20 रुपये है। जबकि मौर्य मिष्ठान भंडार दही जलेबी की होम डिलीवरी भी करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow