Ayodhya News: अजब गजब मामला- एक पक्षी प्रेमी ने मिट्ठू खोने पर 10 हजार का इनाम। 

तोता मालिक ने कहा जो मिट्ठू का पता जो बताएगा, उसे 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

By INA News Desk
Sep 16, 2024 - 16:21
119 Views
Ayodhya News: अजब गजब मामला- एक पक्षी प्रेमी ने मिट्ठू खोने पर 10 हजार का इनाम। 
Advertisement
Advertisement


अयोध्या। रामनगरी में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पक्षी प्रेमी का मिट्ठू (तोता) खो गया है। उसे ढूंढने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। रामनगर कॉलोनी के नील विहार इलाके में इस घटना से जुड़ा पोस्टर भी लगाया गया है, जिसमें मिट्ठू की पहचान बताई गई है।

पोस्टर के अनुसार, मिट्ठू के गले पर कंठ का निशान है, जो उसकी विशिष्ट पहचान है। तोता के मालिक शैलेश कुमार, जो नील विहार कॉलोनी के निवासी हैं, ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे उनके मिट्ठू को ढूंढने में मदद करें। शैलेश ने वादा किया है कि जो भी उनके मिट्ठू का पता बताएगा, उसे 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Also Read- यूपी के सरकारी अस्पतालों का स्टाफ भी बोलेगा, 'मे आई हेल्प यू'।

स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, और कई लोग इस प्यारे पक्षी को खोजने में जुट गए हैं। शैलेश कुमार के इस पक्षी प्रेम ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया है, और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि मिट्ठू जल्द से जल्द अपने घर लौट आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement