जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 88 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी

Aug 28, 2025 - 17:26
 0  72
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 88 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 88 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों के वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु मौके पर ही पंजीकरण कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों के निस्तारण में देरी न की जाये।

भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। जन सुनवाई मे आज 02 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ा गया, 02 बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया, 02 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, 01 व्यक्ति को वृद्वावस्था पेशन योजना से जोड़ा गया तथा एक व्यक्ति को विकलांग पेशन योजना का लाभ दिलाया गया। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ ग्रस्त बिलग्राम क्षेत्र के मजरों में राहत सामग्री वितरित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।