रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ ग्रस्त बिलग्राम क्षेत्र के मजरों में राहत सामग्री वितरित की। 

Hardoi: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई द्वारा बिलग्राम क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित मजरों में राहत सामग्री चिन्हित बाढ़ पीड़ित लोगों को वितरित की। बिलग्राम क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त चिरंजू  पुरवा

Aug 27, 2025 - 20:22
55 Views
रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ ग्रस्त बिलग्राम क्षेत्र के मजरों में राहत सामग्री वितरित की। 
रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ ग्रस्त बिलग्राम क्षेत्र के मजरों में राहत सामग्री वितरित की। 

बिलग्राम/हरदोई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई द्वारा बिलग्राम क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित मजरों में राहत सामग्री चिन्हित बाढ़ पीड़ित लोगों को वितरित की। बिलग्राम क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त चिरंजू  पुरवा, कछूईया मजरों में नाव द्वारा राहत सामग्री आपदा अध्यक्ष महेश चंद्रा के नेतृत्व में वितरित की गई। क्षेत्रीय लेखपाल आलोक कुमार सिंह ने चिन्हित सूची के अनुसार पीड़ित जनों को तिरपाल, धोती आदि वितरित करवाई।

मालूम हो कि चिरंजू पुरवा के मजरों में आधे से अधिक मजरा बाढ़ से प्रभावित हैं और इन क्षेत्रों में अनवरत कटान जारी है। इन क्षेत्रों में नाव द्वारा ही राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव और सचिव सुनील कुमार सिंह समेत प्रमुख प्रबंध कारिणी सदस्यों गोपाल द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, शिव प्रकाश त्रिवेदी के सम्मत विचार विमर्श और मिली सूचनाओं के आंकलन के बाद इन क्षेत्रों में क्षेत्रीय लेखपाल आलोक कुमार सिंह और कोटेदार राजेश के सहयोग से राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर चालक फरीद खान, सुंदरलाल, माताराम आदि उपस्थित रहे।

Also Read- हरदोई में 26वें गणेश उत्सव की धूम, भव्य प्राण प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow