हरदोई में 26वें गणेश उत्सव की धूम, भव्य प्राण प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

Hardoi: श्री विनायक समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला, हरदोई में "हरदोई के महाराजा" के 26वें गणेश उत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि की मूर्ति स्थापना के साथ

Aug 27, 2025 - 17:44
51 Views
हरदोई में 26वें गणेश उत्सव की धूम, भव्य प्राण प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।
हरदोई में 26वें गणेश उत्सव की धूम, भव्य प्राण प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

Hardoi: श्री विनायक समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला, हरदोई में "हरदोई के महाराजा" के 26वें गणेश उत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि की मूर्ति स्थापना के साथ हुआ। समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में नैमिषारण्य के आचार्य राजेश शास्त्री और उनके सहयोगियों ने विधि-विधान से गणपति की प्राण प्रतिष्ठा कर भव्य पंडाल में हरदोई के महाराजा का दरबार सजाया।

प्रातः प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर में समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और न्यायाधीश श्रद्धा तिवारी ने बप्पा का सहस्त्रार्चन किया। शाम 7:30 बजे यजमान एस.पी. सिंह और समिति के सदस्यों द्वारा भव्य आरती की गई, जिसके दौरान पंडाल "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दरबार में अर्जी लगाई और पूर्ण हुई मनौतियों के लिए भगवान का भोग लगाकर आरती उतारी। इसके बाद शुद्ध देसी घी से निर्मित प्रसाद का वितरण किया गया।

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरा जलवा

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्रा ने प्रभावी ढंग से किया। फ्यूजन डांस अकैडमी की वैष्णवी रस्तोगी और अनुषा त्रिवेदी ने भजनों से सभी का मन मोह लिया। प्रियांशी वर्मा ने शिव भक्ति नृत्य, ऋषभ राजवंशी ने कृष्ण रंग में, और अक्षर शुक्ला ने रावण के तांडव से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

फ्यूजन डांस ग्रुप ने गणेश स्तुति प्रस्तुत कर विघ्न विनाशक के दर्शन कराए। परी ने राधा रानी के रूप में, और सागर ने भारतीय सेना के जवान के रूप में नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति का रंग बिखेरा। देर रात तक चले इस आयोजन में सामूहिक नृत्य और भक्ति भजनों ने समां बांधा। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में भक्तों ने गणपति दरबार के दर्शन किए और इस अवसर पर पंकज अग्रवाल समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Also Read- पुरी में गणेश चतुर्थी पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी रेत कला, 20 प्रकार के फलों से सजा भगवान गणेश का चित्र।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow