जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 87 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पेंशन और राशन कार्ड के मामलों में तत्काल राहत। 

Hardoi: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आये लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आज जन सुनवाई में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण

By INA News Desk
Aug 27, 2025 - 20:14
52 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 87 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पेंशन और राशन कार्ड के मामलों में तत्काल राहत। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 87 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पेंशन और राशन कार्ड के मामलों में तत्काल राहत। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आये लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आज जन सुनवाई में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। अंश निर्धारण व पैमाइश के किसी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। भूमि पर कब्जे के मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। 

जन सुनवाई में वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन से सम्बंधित प्रकरण आने पर उन्होंने सम्बंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आज जन सुनवाई मे 02 लोगों को पारिवारिक लाभ योजना, 01 व्यक्ति को वृद्वावस्था पेशन, 02 बच्चों को स्पांन्सरशिप योजना तथा 02 लोगों के राशन कार्ड बनाये गये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, प्रमुख विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : अरे विधायक जी माफी तो मांग लो, विधायक श्याम प्रकाश द्वारा संत रामभद्राचार्य पर टिप्पणी के बाद सफाई पर बोले FB यूजर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement