जिलाधिकारी अनुनय झा ने की आधार कैम्प प्रगति की समीक्षा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना कैम्प 5-8 अगस्त को। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्बंधित कर्मचारियों के साथ आधार कैम्पों की प्रगति की समीक्षा....

Aug 1, 2025 - 20:13
53 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने की आधार कैम्प प्रगति की समीक्षा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना कैम्प 5-8 अगस्त को। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने की आधार कैम्प प्रगति की समीक्षा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना कैम्प 5-8 अगस्त को। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्बंधित कर्मचारियों के साथ आधार कैम्पों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। संडीला व पिहानी में कम आधार कार्ड बनाने पर नाराजगी जतायी तथा हरियावा में अच्छी प्रगति पर सम्बंधित कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के कैम्पों में जारी जन्म प्रमाण पत्रों के सापेक्ष आधार कार्ड जारी किये जाएं। सुरसा, बावन, भरखनी व बावन में अधिक लक्ष्य होने के कारण प्रगति बढ़ाई जाये।

प्रत्येक बीआरसी कम से कम 50 आधार अवश्य बनाये। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के कैम्प 5, 6, 7 व आठ अगस्त को सभी विकास खण्डो में लगाए जायेंगे। जिसमें उन्होंने एलडीएम को बैंको के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग को योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश उन्होंने दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- निकाय स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स की क्षमता संवर्धन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow