जिलाधिकारी अनुनय झा की बिजली विभाग के साथ समीक्षा बैठक, निर्बाध बिजली आपूर्ति और शिकायत निवारण पर सख्त निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बिजली विभाग के जनपदीय शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी....

Aug 1, 2025 - 20:19
51 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा की बिजली विभाग के साथ समीक्षा बैठक, निर्बाध बिजली आपूर्ति और शिकायत निवारण पर सख्त निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की बिजली विभाग के साथ समीक्षा बैठक, निर्बाध बिजली आपूर्ति और शिकायत निवारण पर सख्त निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बिजली विभाग के जनपदीय शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। कॉल सेंटर पर प्राप्त होने वाली कॉल पर त्वरित कार्रवाई की जाये। टोल फ्री नम्बर 1912 पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की जाये। जेई उपभोक्ताओं का फोन अवश्य उठायें। सबसे लापरवाह तीन जेई को चिन्हित कर जवाबदेही तय की जाये। सबसे अधिक शिकायतों वाले स्टेशन की सूची तैयार की जाये। इन स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रयास किये जाएं। लोगों तक सूचना प्रेषण के तंत्र को सुचारु रखा जाये। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता व सभी अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा ने की आधार कैम्प प्रगति की समीक्षा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना कैम्प 5-8 अगस्त को।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow