शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

एक समय सारणी बनाकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाये। निस्तारण को भी पंजिका में दर्ज किया जाये। तहसील दिवस...

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 22:04
57 Views
शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Hardoi News INA.

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसीलों में जन सुनवाई व आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण पर सम्बंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाये। पैमाइश के मामलों में अनावश्यक रूप से देरी न की जाये। जाँच अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिले। शिकायत के रिकार्ड के लिए ग्राम विवाद पंजिका में शिकायतों को दर्ज कराया जाये। एक समय सारणी बनाकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाये। निस्तारण को भी पंजिका में दर्ज किया जाये। तहसील दिवस में समय समाप्ति के उपरांत तत्काल शिकायतों को दर्ज किया जाये तथा शिकायतों को श्रेणियों में वर्गीकृत कर समीक्षा की जाये। निस्तारण में लापरवाही करने वाले लेखपालों की जवाबदेही तय की जाये। अच्छे लेखपालों को प्रोत्साहित किया जाये।

Also Read: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक

ग्राम विवाद पंजिका न बनाने वाले लेखपालों का वेतन अदेय किया जाये। पंजिका में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाये। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के पंजीकरण का दायित्व एक नायब तहसीलदार को सौंपा जाये। एक अन्य नायब तहसीलदार को पृष्ठाकन के उपरांत अपलोडिंग के लिए जिम्मेदार बनाया जाये। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में फीडबैक लेने की भी व्यवस्था बनाई जाये।उन्होंने सभी तहसीलों के सम्बंधित नायब तहसीलदारों को एक फॉर्मेट बनाने के निर्देश दिए जिससे वरासत, पैमाइश, पट्टा, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों की समीक्षा में आसानी हो। जिलाधिकारी ने बताया वह स्वयं तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी संडीला अरुणिमा श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow