Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा की सख्ती: 79 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। 

कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 79 शिकायते

Apr 2, 2026 - 17:41
30 Views
Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा की सख्ती: 79 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। 
जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा की सख्ती: 79 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। 

हरदोई: कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 79 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जन सुनवाई मे आज एक महिला को निराश्रित महिला एवं एक वृद्वावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर बाल सम्प्रेक्षण गृह के बाल अपचारियों द्वारा बनाये गये बेकरी बिस्कुट को सहायक अधीक्षक सौरभ पाठक ने जिलाधिकारी को दिखाये, जिसके स्वाद की डीएम सहित सभी ने प्रशंसा की। उपजिलाधिकारी न्यायिक भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।    

Also Read- Hardoi: राजकीय हाईस्कूल, भरखनी में 'मिशन शक्ति' के तहत मोहिनी देवी बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow