Hardoi: कर करेत्तर बैठक में डीएम का सख्त रुख, खनन, आबकारी व नगर पालिका बिलग्राम की प्रगति पर जताई नाराजगी।
विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान आबकारी, परिवह
Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान आबकारी, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नगर पालिका बिलग्राम तथा आबकारी विभाग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिये। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम डैश बोर्ड मे रैकिगं मे सुधार लाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









