Hardoi: भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंश को बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट, आश्रय स्थलों पर चारा-पानी व छाया की व्यवस्था के निर्देश।
ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जनपद में गोवंश के उचित खान-पान और रखरखाव को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध
हरदोई: ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जनपद में गोवंश के उचित खान-पान और रखरखाव को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, हरदोई द्वारा पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी पत्र के अनुसार समस्त खंड विकास अधिकारियों, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारियों तथा नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंश तथा पशुपालकों द्वारा पाले जा रहे गोवंश के लिए गर्मी के मौसम में पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल और छाया की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
पत्र में कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी और लू के कारण गोवंश के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में गो-आश्रय स्थलों पर नियमित निगरानी रखी जाए और पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता, हरे चारे तथा शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शासनादेशों का पालन करते हुए गोवंश के संरक्षण एवं प्रबंधन की व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
What's Your Reaction?









