Lucknow: डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक का पदभार ग्रहण किया, डॉ. ज़बीर अहमद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त। 

प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने 7 मई 2026 से सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान

May 7, 2026 - 22:54
65 Views
Lucknow: डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक का पदभार ग्रहण किया, डॉ. ज़बीर अहमद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त। 
डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक का पदभार ग्रहण किया, डॉ. ज़बीर अहमद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त। 

Lucknow:  प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने 7 मई 2026 से सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप), लखनऊ के निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. त्रिवेदी भारत की चारों प्रमुख विज्ञान अकादमियों — भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA), भारतीय विज्ञान अकादमी (IAS), राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (NASI) तथा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) — के फेलो तथा जे.सी. बोस राष्ट्रीय फेलो हैं। वे पादप आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदानों के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध हैं। फरवरी 2020 से फरवरी 2026 तक निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की तथा सीएसआईआर की प्रमुख परियोजना “अरोमा मिशन” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों को “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025” के लिए भी मान्यता प्राप्त हुई।
उनकी नियुक्ति से औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में संस्थान की अनुसंधान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
डॉ. त्रिवेदी की नियुक्ति से पूर्व डॉ. ज़बीर अहमद, निदेशक सीएसआईआर-भारतीय समवेत औषध संस्थान (सीएसआईआर-आईआईआईएम), जम्मू, सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
डॉ. अहमद ने 14 फरवरी 2026 से यह अतिरिक्त दायित्व ग्रहण किया था। यह अंतरिम व्यवस्था संस्थान में नेतृत्व की निरंतरता बनाए रखने तथा चल रहे वैज्ञानिक कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए की गई थी।
सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में से एक है, जो औषधीय एवं सुगंधित पौधों के अनुसंधान एवं विकास के लिए समर्पित है। अतिरिक्त निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. अहमद ने संस्थान की कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान पहलों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया।

Also Read- बंगाल में भाजपा की संभावित सरकार: मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल ये 5 दिग्गज चेहरे, किसकी चमकेगी किस्मत?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow