Hardoi: डाक्टर श्याम कुमार सिंह व गौरव सिंह बने क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष।

धर्मशाला मार्ग स्थिति क्षत्रिय भवन में रविवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में महासभा का विस्तार करते हुए। हरदोई निवासी श्याम कुमार सिंह व समाजसेवी गौरव सिंह

Nov 2, 2025 - 19:20
34 Views
Hardoi: डाक्टर श्याम कुमार सिंह व गौरव सिंह बने क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष।
डाक्टर श्याम कुमार सिंह व गौरव सिंह बने क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष।

हरदोई: धर्मशाला मार्ग स्थिति क्षत्रिय भवन में रविवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में महासभा का विस्तार करते हुए। हरदोई निवासी श्याम कुमार सिंह व समाजसेवी गौरव सिंह भदौरिया को महासभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

क्षत्रिय महासभा हरदोई के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया की क्षत्रिय महासभा हरदोई एक सामाजिक संगठन है। जो कि मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए समाज व देश हित के लिए कार्य करती है। इसलिए सगंठन का दिनों दिन विस्तार किया जा रहा है।रविवार को बैठक में कार्यकारिणी की संस्तुति पर हरदोई निवासी डाक्टर श्याम कुमार सिंह व समाजसेवी गौरव सिंह भदौरिया को संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है।महासभा को अपेक्षा है दोनों पदाधिकारी अपनी पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे।

इस मौकै पर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशरण सिंह महामंत्री राजेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह व वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह अशोक सिंह लालू अखिलेश सिंह सिकरवार युवामोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Also Read- Hardoi: हरदोई पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित कीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow