हरदोई में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा 'निधि आपके निकट' कैंप का आयोजन, पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी गई। 

Hardoi: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से नगर पालिका परिषद हरदोई सभागार में "निधि आपके निकट" कैंप का आयोजन किया गया, इस कैंप में लोगों को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना

Aug 27, 2025 - 20:40
89 Views
हरदोई में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा 'निधि आपके निकट' कैंप का आयोजन, पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी गई। 
हरदोई में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा 'निधि आपके निकट' कैंप का आयोजन, पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी गई। 

Hardoi: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से नगर पालिका परिषद हरदोई सभागार में "निधि आपके निकट" कैंप का आयोजन किया गया, इस कैंप में लोगों को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी गई। इस कैंप में मौजूद रहे प्रवर्तन अधिकारी सुमित सोनी, सीनियर एसएससी रोहित श्रीवास्तव और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई  रामेंद्र सिंह।

इस कैंप में बताया गया की योजना से लोगों द्वारा रोजगार के साथ वित्तीय सहायता भी प्राप्त की जाएगी। बताया कि सरकार का उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और युवाओं को स्थाई रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत 3.5 करोड़ से अधिक नई नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में पेंशन योजनाओं, क्लेम प्रक्रिया, ई नामांकन व फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, सहित अन्य जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : अरे विधायक जी माफी तो मांग लो, विधायक श्याम प्रकाश द्वारा संत रामभद्राचार्य पर टिप्पणी के बाद सफाई पर बोले FB यूजर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow