Hardoi News: 13 व 24 दिसम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन। 

जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन ...

By INA News Desk
Dec 9, 2024 - 17:03
56 Views
Hardoi News: 13 व 24 दिसम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन। 
हरदोई। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों का आयोजन कर बेरोजगार अभ्यथियों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय में शिक्षित, प्रशिक्षित बेरोजगारों को सेवायोजित करने हेतु 13 दिसम्बर व 24 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने व साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीयन पोर्टल पर करा लें अथवा पोर्टल पर सम्बन्धित कम्पनी में ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में कम्पनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होती है, जिसमें अभ्यर्थियों से नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार के रूपये, सिक्योरिटी डिपोजिट की डिमाण्ड नहीं की जाती है। यदि अभ्यर्थियों से कोई भी रूपये, सिक्योरिटी डिपोजिट की डिमाण्ड की जाती है तो अभ्यर्थी ऐसी स्थिति में सीधे जिला सेवायोजन कार्यालय आकर सूचित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow