हरदोई: जिले के 2 डीएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव, मिली नई जिम्मेदारी
सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह को क्षेत्राधिकारी बिलग्राम बनाया गया है, जिसमें उन्हें क्षेत्र के थाने बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज, साण्डी, क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी दी ...
By INA News Hardoi.
एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ सुनील कुमार शर्मा के दूसरे जिले में स्थानांतरण होने पर वर्तमान में हरदोई में तैनात 2 डीएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह को क्षेत्राधिकारी बिलग्राम बनाया गया है, जिसमें उन्हें क्षेत्र के थाने बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज, साण्डी, क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी दी गयी है।
यह भी पढ़ें: Agra: शीरोज़ हैंगआउट की दसवीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन: सशक्तिकरण और उम्मीदों का जश्न
सीओ शिल्पा कुमारी सीओ यातायात को सीओ हरपालपुर की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसमें उन्हें क्षेत्र के थाने हरपालपुर, अरवल, लोनार, बेहटा गोकुल, सवायजपुर, क्षेत्राधिकारी डीसीआरबी, नारकोटिक्स सेल, अभियोजन, एएचटीयू, मॉनिटरिंग सेल, सम्मन सेल, मिशन शक्ति, महिला सहायता प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केन्द्र, एण्टी रोमियो, वन स्टॉप सेन्टर, रानी लक्ष्मी बाई सेल, फील्ड यूनिट, जनसूचना सेल, किशोर इकाई, साइबर, मीडिया सेल, यूपी - 112, चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गयी है।
What's Your Reaction?











