हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिले को दी बड़ी सौगात, टोडरपुर, सुरसा व अहिरोरी के 77 गांवों को मिलेगा लाभ
परियोजना के कार्य कराये जाने उपरान्त कृषकों हेतु फसलों की सिंचाई में वृद्धि होगी तथा नहरें पूर्ण क्षमता से चलायी जा सकेंगी तथा कार्य पूर्ण होने से 5692 हेक्टेयर प्रस्तावित सिंचिंत क्षेत्रफल की पूर्ति की जा सकेगी...
By INA News Hardoi.
गुलामऊ नहर कोठी के निकट हरदोई राजवहा के पुनस्थापना के कार्यों का शुभारम्भ राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेद्ध, नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। मन्त्री द्वारा विधिवत पूजन आदि कराकर मशीन पर बैठकर संचालन का शुभारम्भ किया गया। साथ ही उन्होंने राजवहा के पुनस्थापना के कार्यों के बारे में बताया कि परियोजना के अन्तर्गत 11 हेड रेगुलेटर गेट लगाने, 14 क्षतिग्रस्त पुलों के पुनः निर्माण, 51 160 एम0एम0 व 65 100 एम0एम0 डाया के कुलाबे लगाये जाने, राजवहा के प्रत्येक 200 मीटर पर कुल 462 डिमार्केशन पिलर लगाने, 02 फाल / झाल पर बोल्डर पिचिंग का कार्य तथा कच्चे रास्तों पर 2.900 किमी की लम्बाई खड़न्जा लगाने का कार्य किया जायेगा।
उक्त परियोजना के कार्य कराये जाने उपरान्त कृषकों हेतु फसलों की सिंचाई में वृद्धि होगी तथा नहरें पूर्ण क्षमता से चलायी जा सकेंगी तथा कार्य पूर्ण होने से 5692 हेक्टेयर प्रस्तावित सिंचिंत क्षेत्रफल की पूर्ति की जा सकेगी, जिससे विकास खण्ड टोडरपुर, सुरसा एवं अहिरोरी के कुल 77 ग्राम लाभान्वित होंगें। मन्त्री द्वारा विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परियोजना के कार्यों की गुणवत्तापूर्ण करायें एवं जिन कार्यो हेतु आवंटित किया गया है।
यह भी पढ़ें: हरदोई: जिले के 2 डीएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव, मिली नई जिम्मेदारी
उन्हीं कार्यों पर निर्गत धनरशि का प्रयोग किया जाये। मन्त्री द्वारा सरकार के जीरो टोलरेन्श नीति के तहत की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में भी जनमानस को अवगत कराया गया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह 'बब्बन', खण्ड विकास अधिकारी सुरसा व धर्मेन्द्र सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुरसा एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











