Hardoi: बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों के विरूद्व एफआईआर एवं कड़ी कार्यवाही करें- अनुनय झा

जिला टास्क फोर्स बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी

Dec 30, 2025 - 18:17
45 Views
Hardoi: बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों के विरूद्व एफआईआर एवं कड़ी कार्यवाही करें- अनुनय झा
बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों के विरूद्व एफआईआर एवं कड़ी कार्यवाही करें- अनुनय झा

हरदोई: जिला टास्क फोर्स बाल श्रम उन्मूलन समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि बाल श्रम की रोकथाम के लिए जनपद के प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट, ईट भट्ठों आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों व समिति के सदस्यों के साथ आकस्मिक छापेमारी करें और 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से बाल श्रम कराने वाले प्रबन्धकों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने कहा इसके अतिरिक्त जनपद के चिन्हित स्थानों एवं मार्गो पर सुबह शाम समिति के सदस्यों के साथ समन्यव बनाकर कूड़ा-करकट बीनने वाले बच्चों की तलाश करें और उनके अभिभावकों से काउंसिलिंग कर शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूल में भर्ती करायें और बच्चों को बाल श्रम न कराने हेतु लोगों को जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम से मुक्त कराये एवं कूड़ा-करकट बीनने वाले बच्चों को विद्यालयों में पंजीकरण कराने के साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ कर लाभान्ति करायें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीओ सिटी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं समिमि के सदस्य आदि उपस्थित रहें।

Also Read- मोहन भागवत का हिंदू एकता का आह्वान- सनातन धर्म के पुनरुत्थान और विश्वगुरु भारत की जरूरत पर दिया जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow