UP News: जनपद बुलन्दशहर के स्मृति स्थल के सौन्दर्यीकरण हेतु 1475.29 लाख रूपये की पांच परियोजनायें स्वीकृत। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि डिवाई में करणवास महाऋषि दयानंद गुरूकुल आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 96.30 लाख रूपये...

May 1, 2025 - 11:56
37 Views
UP News: जनपद बुलन्दशहर के स्मृति स्थल के सौन्दर्यीकरण हेतु 1475.29 लाख रूपये की पांच परियोजनायें स्वीकृत। 

लखनऊ: पर्यटन विभाग उ0प्र0 द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद बुलंदशहर के पर्यटन विकास हेतु 1475.29 लाख रूपये की 05 परियोजनायें स्वीकृत की गयी हैं। इन परियोजनाओं से संबंधित निर्माण की जिम्मेदारी उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि0 को दी गयी है। इन परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक शासनादेश भी जारी करा दिये गये हैं। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि डिवाई में करणवास महाऋषि दयानंद गुरूकुल आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 96.30 लाख रूपये तथा ग्राम गजरौला के पास मांडव ऋषि आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 78.50 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। 

Also Read- UP News: जनपद अलीगढ़ में पर्यटन विकास हेतु 5399.58 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत।

जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार शिकारपुर के ब्लाक पहासु में ग्राम चौडे़रा में मां विचित्रा देवी के पर्यटन का विकास हेतु 104.60 लाख रूपये व नरौरा स्थित श्रद्धेय बाबू जी स्व0 कल्याण सिंह जी की स्मृति स्थल के सौन्दर्यीकरण हेतु   59.18 लाख रूपये तथा अवंतिकादेवी मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 1136.71 लाख रूपये की धनराशि मंजूर की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow