Sambhal: बुलेट के डिमांड से तयशुदा विवाह टूटा, केस दर्ज।
Chandausi News: चंदौसी एवं मनौनाधाम बरेली के के परिवार के बीच शादी का रिश्ता तय हुआ। दाबे के अनुसार चंदौसी के लड़की के पिता ने मनमाफिक दहेज...
उवैस दानिश, सम्भल
Sambhal News: शादी विवाह रिश्ते संबंध परिवारों को जोड़ते हैं मगर सम्भल में बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड ने तयशुदा रिश्ता तोड़ दिया तयशुदा विवाह में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड को मारपीट हुई केस दर्ज हुआ बारात बैरंग लौटी और विवाह टूट गया।
पूरा मामला चंदौसी में एक धर्मशाला का बताया जा रहा है जहां चंदौसी एवं मनौनाधाम बरेली के के परिवार के बीच शादी का रिश्ता तय हुआ। दाबे के अनुसार चंदौसी के लड़की के पिता ने मनमाफिक दहेज का इ़ंतजाम किया एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी दहेज में देने को खरीदी। तय तारीख पर बारात आई जहां लड़के एवं उसके साथी सहयोगियों ने ऐनटाइम पर स्पलेंडर की जगह बुलेट मोटर साइकिल की डिमांड कर दी। आरोप के अनुसार बुलेट के लिए दूल्हे ने अपने साथी एवं रिश्तेदारों के साथ लड़की के परिवार वालों से मारपीट की। मारपीट के बाद हालात बिगड़ गए और बारात बगैर शादी के बैरंग लौट गई। लड़की के पिता ने दूल्हे समेत छ: नामजद एवं दस पंद्रह अज्ञात समेत बीस से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
#सम्भल
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) July 7, 2025
बुलेट के डिमांड से तयशुदा विवाह टूटा, केस दर्ज
शादी विवाह रिश्ते संबंध परिवारों को जोड़ते हैं मगर सम्भल में बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड ने तयशुदा रिश्ता तोड़ दिया तयशुदा विवाह में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की डिमांड को मारपीट हुई केस दर्ज ...@sambhalpolice pic.twitter.com/DbjNR6a06A
What's Your Reaction?