Ajmer News: परिवार के साथ गौतम अडानी पहुंचे अजमेर शरीफ, दरगाह पर चढ़ाई चादर मांगी दुआ।
अडानी ग्रुप (Adani Group) के अध्यक्ष अध्यक्ष गौतम अडानी (Gautam Adani) अपने परिवार के साथ अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif) में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती....
Ajmer News: अडानी ग्रुप (Adani Group) के अध्यक्ष अध्यक्ष गौतम अडानी (Gautam Adani) अपने परिवार के साथ अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif) में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishti) की दरगाह पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने चादरपोशी की तो वहीं दुआ मांगी।
- दरगाह कमेटी ने किया स्वागत
राजस्थान के अजमेर में बनी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दुनिया भर से लोग जियारत करने के लिए आते हैं। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दरगाह पर चादर चढ़ने के लिए भेजते हैं। मान्यता है कि यहां जो भी आता है उसकी मुराद पूरी होती है। वही दुनिया अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी अपने परिवार के साथ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। जहां पर उनका कमेटी की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ मौके पर उनकी पत्नी प्रीति अडानी, राजेश अडानी और शिलिन अडानी समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे। यहां कमेटी की तरफ से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से जुड़ी एक फोटो को दिया गया।
Also Read- Maha Kumbh 2025: त्रिजटा स्नान करके राजनीति जगत के दिग्गजों ने स्वयं को माना धन्य
- देश के लिए मांगी दुआ
गौतम अडानी और उनके परिवार ने दरगाह पर सभी की समृद्धि और भलाई के लिए प्रार्थना की। बताया गया अडानी परिवार के सदस्यों ने भारत के लोगों की समृद्धि और वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए सूफी दरगाह का दौरा किया। इसमें कहा गया कि यह यात्रा समावेशिता, बिना शर्त प्यार, सेवा और भक्ति के आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
बताते चलें कि हाल ही में गौतम अडानी अपनी पत्नी और परिवार के साथ में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई थी। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी।
What's Your Reaction?











