Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

रामलखन बिंद अपने फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए प्रतिबंधित कटीले तारों से घेराव किया था और उसमें करंट सप्लाई किया था जिसके चपेट में छात्रा सविता चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

By INA News Desk
Nov 2, 2024 - 19:17
114 Views
Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत
Advertisement
Advertisement

Ghazipur News INA.

खानपुर थानाक्षेत्र के लौलेहरा ग्रामसभा अंतर्गत उजरौटी निवासिनी सविता बिंद (17) पुत्री सुखदेव बिंद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी घटना की जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लौलेहरा ग्रामसभा अंतर्गत उजरौटी गाँव निवासिनी सविता बिंद (17) पुत्री सुखदेव बिंद धान की फसल कटाई कर घर लौट रही थी तभी गाँव निवासी रामलखन बिंद अपने फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए प्रतिबंधित कटीले तारों से घेराव किया था और उसमें करंट सप्लाई किया था जिसके चपेट में छात्रा सविता चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

Also Read: 10 नवंबर तक कर सकेंगे O Level एवं CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन

वही बगल खेतो में फसल की कटाई कर रही महिला जब सविता को कटीली तार के पास गिरी हुई देखी तो शोर मचाते हुए दौड़ पड़ी वही शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और सप्लाई कटवा कर सविता को सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की जानकारी होते ही मृतका सविता की माँ गीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पाँच बहनों में तीसरी नम्बर पर सविता पढ़ने में काफी होनहार थी। बहन की मौत की खबर सुनकर इकलौते भाई विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामला सज्ञान में है मृतका के बाबा रामाबिंद के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement