Ballia News: पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का हुआ भव्य समापन, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने समां बांधा

मंत्री दयाशंकर सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि बलिया महोत्सव को अगले वर्ष से और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। अगले वर्ष से आयोजन को सात दिवसीय किया जाएगा।

By INA News Desk
Nov 2, 2024 - 19:28
96 Views
Ballia News: पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का हुआ भव्य समापन, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने समां बांधा

सार-

  • भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने जोरदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां
  • भोजपुरी गायको को बलिया आकर चार्ज होना चाहिए मैं यहां आते ही चार्ज होता जाता हूं- मनोज तिवारी
  • बलिया से भोजपुरी के ब्यार निकालकर पूरे विश्व में फैली है-
    (मनोज तिवारी/बीजेपी सासंद भोजपुरी गायक)
  • विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व जिले के मानिंद विभूतियों को मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया सम्मानित 

Ballia News INA.

बलिया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 28 अक्टूबर से आयोजित पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का भव्य समापन हुआ। पांच दिनों तक चले महोत्सव में देश भर आए कलाकारों ने दर्जनों कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंतिम दिन कार्यक्रम में पहुंचे दिल्ली के सांसद व लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

‘बलिया में लागे जहाँ दादरी के मेला ए बलमुवा हमरे’ से शुरुआत की और उसके बाद ‘इंटरनेशनल लिट्टी चोखा’ गाया तो सब झूम उठे। पंचायत सीरिज का महीनों तक ट्रेंड कर चुका गीत ‘एकरे त रहल ह जरूरत’ पर जनता बेकाबू हो उठी। मनोज तिवारी ने -

"ही ही ही ही हंस दे दिल रिंकिया के पापा" वाले गानें को सभी नें खूब सराहा
बाद तमाम भोजपुरी एल्बम और भोजपुरी फ़िल्मों के गानों को सुनाकर सबका खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में अंतिम दिन प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पत्र सौंपा व उन्हें सम्मानित किया।

इस बीच जनपद के दर्जनों विभूति जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं उन्हें मंत्री दयाशंकर सिंह ने अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को साधुवाद देते हुए कहा कि बलिया महोत्सव को अगले वर्ष से और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। अगले वर्ष से आयोजन को सात दिवसीय किया जाएगा।

इससे पहले महोत्सव के चौथे दिन भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बलिया महोत्सव मे कश्मीरी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया, इसके  साथ ही राजस्थान व पंजाब से आए कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम मौजूद जनता का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, एसपी विक्रांत वीर, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, छट्ठू राम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow