Gonda : CM योगी ने पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि, मनकापुर पहुंचकर CM ने परिजनों से की मुलाकात, जताया शोक 

भारत सरकार में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का 6 जुलाई 2025 को 87 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया था। वह चार बार सांस

By INA News Desk
Jul 12, 2025 - 00:23
89 Views
Gonda : CM योगी ने पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि, मनकापुर पहुंचकर CM ने परिजनों से की मुलाकात, जताया शोक 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मनकापुर, गोंडा में कुंवर आनंद सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते तथा परिजनों से भेंट करते हुये।

चार बार के सांसद और मनकापुर रियासत के महाराज थे कुंवर आनंद सिंह

Gonda : CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मनकापुर में पूर्व सांसद और मनकापुर रियासत के महाराज कुंवर आनंद सिंह के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। भारत सरकार में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का 6 जुलाई 2025 को 87 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया था।वह चार बार सांसद तथा यूपी में कृषि मंत्री भी रहे। इसके अलावा मनकापुर रियासत के महाराज के रूप में भी उनकी ख्याति थी। CM ने इस दौरान कुंवर आनंद सिंह के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कुंवर आनंद सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जो हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

Also Click : Lucknow : CM योगी (Yogi) की प्रेरणा से आकांक्षी जनपदों में बदलाव की बयार बनी बेस्ट प्रैक्टिसेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow