Lucknow : CM डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा CM योगी का उत्तम प्रदेश

CM डैशबोर्ड द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की जाती है। डैशबोर्ड द्वारा प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 109 कार्यक्र

By INA News Desk
Jul 12, 2025 - 00:25
52 Views
Lucknow : CM डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा CM योगी का उत्तम प्रदेश
CM योगी आदित्यनाथ
Advertisement
Advertisement

सार-

  • CM योगी (Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश भर में बुनियाद सुविधाओं का हो रहा विस्तार, हर वर्ग का हो रहा उत्थान 
  • CM डैशबोर्ड की निगरानी से विकास कार्यों में आयी तेजी, गुणवत्तापूर्ण हो रहे विकास कार्य
  • CM डैशबोर्ड की जून माह की रिपोर्ट में जालौन ने प्राप्त किया पहला स्थान
  • टॉप फाइव में शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, महाराजगंज और श्रावस्ती ने बनायी जगह

Lucknow : CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश में न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग का उत्थान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। CM योगी (Yogi) के सपनों काे साकार करने में CM डैशबोर्ड अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। CM डैशबोर्ड से जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे जिलों को बेहतर प्रशासनिक मानक स्थापित करने में मदद मिल रही है। इसी कड़ी में CM डैशबोर्ड की जून माह की रिपोर्ट में प्रदेशभर में जालौन ने बेहरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं टॉप फाइव जिलों में शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, महाराजगंज और श्रावस्ती ने स्थान प्राप्त किया है। 

  • 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर माह CM डैशबोर्ड से की जाती है समीक्षा

CM डैशबोर्ड द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की जाती है। डैशबोर्ड द्वारा प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा की जाती है। इसके बाद जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। CM डैशबोर्ड की जून माह की रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर जालौन ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों, और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। बता दें कि जालौन लगातार छह महीने से CM डैशबोर्ड पर पहले स्थान पर बना हुआ है। CM डैशबोर्ड की जून माह की रिपोर्ट में प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, महाराजगंज और श्रावस्ती शामिल हैं। प्रत्येक जिले ने प्रशासनिक कसौटियों पर खुद को साबित किया है, जो प्रदेश के समग्र विकास में योगदान दे रहे हैं।

Also Click : Gonda : CM योगी ने पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि, मनकापुर पहुंचकर CM ने परिजनों से की मुलाकात, जताया शोक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement