Hardoi : रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए भोजन समारोह आयोजित, जिलाधिकारी- पुलिस अधीक्षक ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा

वर्तमान में जिले में करीब पंद्रह सौ रिक्रूट आरक्षी रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये सभी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर भोजन किया जिससे टीम भावना मजबूत हुई। यह आयोजन

By INA News Desk
Apr 19, 2026 - 22:38
46 Views
Hardoi : रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए भोजन समारोह आयोजित, जिलाधिकारी- पुलिस अधीक्षक ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा
Hardoi : रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए भोजन समारोह आयोजित, जिलाधिकारी- पुलिस अधीक्षक ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा

हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए भोजन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा।दोनों अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वर्तमान में जिले में करीब पंद्रह सौ रिक्रूट आरक्षी रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।ये सभी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर भोजन किया जिससे टीम भावना मजबूत हुई।यह आयोजन जवानों के परिश्रम को सम्मान देने का अच्छा उदाहरण बना। ऐसे कार्यक्रम प्रशिक्षण के दौरान जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर सभी रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत भी की।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow