हरदोई: खेती व फसल विवाद को लेकर लगाये गये आरोप गलत, पुलिस ने पुष्टि की
बटाईदार रमेश उपरोक्त द्वारा श्याम कुमार उपरोक्त द्वारा क्रय की गयी भूमि से अधिक भूमि में गन्ने की फसल बोई गयी थी, जिसे विपक्षी रोशनलाल पुत्र रामलाल निवासी ग्राम फत्तेहपुर थाना हरियावां जनपद हरदोई द्वारा अतिरिक्त भूमि को अपना बताया जा...
By INA News Hardoi.
थाना हरियावां में खेती व फसल विवाद से जुड़े एक मामले में लगाये गये आरोपों को पुलिस ने गलत बताया है। पुलिस ने बताया कि श्याम कुमार पुत्र मुंशी निवासी ग्राम लोलाई थाना चिनहट जनपद लखनऊ द्वारा ग्राम फत्तेहपुर में जमीन गाटा संख्या 53 क्षेत्रफल 0.1060 वर्ग हे0 क्रय की गयी थी। जिसे खेती करने के लिए रमेश पुत्र सुरेश निवासी ग्राम उमरसेड़ा थाना हरियावां जनपद हरदोई को बटाई पर दिया गया है।
बटाईदार रमेश उपरोक्त द्वारा श्याम कुमार उपरोक्त द्वारा क्रय की गयी भूमि से अधिक भूमि में गन्ने की फसल बोई गयी थी, जिसे विपक्षी रोशनलाल पुत्र रामलाल निवासी ग्राम फत्तेहपुर थाना हरियावां जनपद हरदोई द्वारा अतिरिक्त भूमि को अपना बताया जा रहा था। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में दिनाक 28.11.2024 को राजस्व विभाग द्वारा दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्पॉट मेमो तैयार कर बटाईदार रमेश उपरोक्त को बताया गया कि दर्ज भूमि से ही फसल काट सकते है।
यह भी पढ़ें: हरदोई: दुष्कृत्य के मामले में पुलिस ने पकड़ा
इसके अतिरिक्त शेष अन्य भूमि को छोड देने हेतु बताया गया। आज दिनांक 11.12.2024 को विपक्षी रोशनलाल उपरोक्त द्वारा अतिरिक्त भूमि से गन्ना काटा जा रहा था। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पंहुचकर गन्ना कटाई को रुकवा दिया गया है। दोनों पक्षों से यथास्थिति बनाए रखने हेतु बताया गया है। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा उभय पक्षों के विरुद्ध दिनांक 27.11.2024 को निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?











