Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

महिला अपराध से जुड़ी तीन पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की। उनकी काउंसलिंग की गई। कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। संबंधित थानों को जरूरी कार्रवाई के

Oct 10, 2025 - 23:36
 0  32
Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान
हरदोई में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिले के सभी थानों में तैनात महिला बीट आरक्षकों और एंटी रोमियो टीम ने कई गतिविधियां आयोजित कीं। थाना क्षेत्रों के 29 गांवों में चौपाल लगाकर 470 महिलाओं और युवतियों से बात की गई। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानूनों की जानकारी दी गई।महिला अपराध से जुड़ी तीन पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की। उनकी काउंसलिंग की गई। कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। संबंधित थानों को जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए।गांव की महिलाओं से बातचीत कर अवैध शराब, गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर और महिला हेल्पलाइन 112, 1090, 1098 की जानकारी दी गई।विद्यालयों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं व महिलाओं को अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन का उपयोग और महिला अधिकारों पर जानकारी दी गई।

महिला बीट आरक्षकों और पुलिस टीम ने 57 स्थानों पर जांच की। 618 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।

हरदोई पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर दें।

महिला हेल्पलाइन 1090 आपात सहायता: 112 बाल संरक्षण हेल्पलाइन 1098 साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930 एम्बुलेंस सेवा 108 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow