Hardoi : गंगारामपुर में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता चौपाल, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
कार्यक्रम के दौरान छोटी बालिकाओं को शरीर की सुरक्षा और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श के अंतर के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल और साइबर अपराधों को देखते हुए महिलाओं और
हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगारामपुर स्थित सोबरन लाल वर्मा इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के दूसरे भाग के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मल्लावां थाने की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने कॉलेज की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को एकत्र कर उन्हें सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत किया। इस दौरान महिलाओं को पंपलेट बांटकर विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 181, 108 और 102 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छोटी बालिकाओं को शरीर की सुरक्षा और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श के अंतर के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल और साइबर अपराधों को देखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें जानकारी दी गई कि किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर परेशानी होने पर वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। टीम ने सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, महिला आरक्षी पूनम वर्मा और महिला आरक्षी ज्योति शुक्ला मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और उन्हें आत्मरक्षा के उपायों से अवगत कराया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की महिलाओं के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग बनाना है।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









