Hardoi : मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के दूसरे चरण में जागरूकता कार्यक्रम

टीम ने हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108, 102 आदि की जानकारी दी। सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। छोटी बालिकाओं को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के विषय में खास तौर पर समझाया। बालि

By INA News Desk
Apr 13, 2026 - 22:12
35 Views
Hardoi : मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के दूसरे चरण में जागरूकता कार्यक्रम
Hardoi : मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के दूसरे चरण में जागरूकता कार्यक्रम
Advertisement
Advertisement

मिशन शक्ति टीम ने बिलग्राम थाने के अंतर्गत वजरिया एम बी जी एस विद्यालय में बालिकाओं को एक जगह इकट्ठा किया और चौपाल का आयोजन किया। टीम ने बालिकाओं को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही कम उम्र में शादी के नुकसान बताए। बालिकाओं को पर्चे दिए गए और उन्हें जागरूक बनाया गया।

टीम ने हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108, 102 आदि की जानकारी दी। सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। छोटी बालिकाओं को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के विषय में खास तौर पर समझाया। बालिकाओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई और उससे बचने के तरीके बताए गए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी गई तथा जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस दौरानअंशुल चौधरी, शक्ति चौहान और कांस्टेबल मोनू चौधरी शामिल रहे।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement