Hardoi: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए 36 बजरंगी

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में स्तिथ बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल हर वर्ष

Aug 20, 2026 - 16:44
7 Views
Hardoi: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए 36 बजरंगी

हरदोई: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में स्तिथ बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल हर वर्ष इस तीर्थ स्थल की एक साहसिक यात्रा का आयोजन करता है। इस वर्ष यह यात्रा 16 अगस्त से प्रारंभ होकर 27 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के क्रम में अवध प्रांत के हरदोई जिले से आज जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में 36 बजरंगी अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए। रवाना हुए बजरंगीयों को जिलाध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने पटका पहना कर यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा में अक्षतानन्द मिश्र (जिला प्रचार प्रसार प्रमुख) सुमित श्रीवास्तव (नगर संयोजक) , रजत कश्यप ,सुमित सनातनी, आदर्श श्रीवास्तव ,विनय सिंह , रिजुल गुप्ता , वैभव गौर , अभिषेक मौर्य, प्रिंस भवानी, सत्यम गुप्ता, संदीप, विकास , आशुतोष मिश्रा सहित 33 कार्यकर्ता रवाना हुए । इस मौके पर मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री अभिषेक जी, जिला कार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा , जिला विशेष संपर्क प्रमुख नागेंद्र सिंह, जिला सह मंत्री राहुल, रवि जिला कोषाध्यक्ष कैलाश जी, आदेश जी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- बड़ी खबर: अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, जल्दी ही 'जंतर मंतर सीजन 2' की होगी शुरुआत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow