हरदोई: बेनीगंज की सड़को पर अतिक्रमण की मार, राहगीर अक्सर होते हैं परेशान
तत्कालीन जिलाधिकारी मांगलाप्रशाद व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने शहर मे अभियान चलाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त तो करा दिया। लेकिन यहाँ पर ऐसा नही है।बेनीगंज नगर मे कुर्सी रो...
By INA News Hardoi.
रिपोर्ट:-शिवम गुप्ता
बेनीगंज: सड़क पर वाहन और फुटपाथ से राहगीर सुरक्षित यात्रा कर सकें इसका जिक्र यातायात में किया गया है। इसके बाद इस मंशा पर अतिक्रमणकारी पानी फेर रहे हैं तो जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इसके चलते सड़क मार्ग की यात्रा परेशानी का सबब बनी हुई है। नगर पंचायत और प्रशासन के द्वारा समस्या पर निगाह न टिकाने से लोगों में आक्रोश भरा हुआ है।
बेनीगंज नगर के अंदर से होकर जाने वाले बालामउ मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या विकराल हो चुकी है। सड़क के किनारों पर ठेले, दुकान वाले कब्जा जमा रखे हैं। रही सही कसर बाजार में चार पहिया व दोपहिया वाहनों से आने वाले लोग पूरी कर दे रहे हैं। वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों तथा पैदल चलने वालों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
Also Read: हरदोई: बच्चे को बाईक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर
जिलाधिकारी मांगला प्रसाद व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर शहर मे अभियान चलाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त तो करा दिया। लेकिन यहाँ पर ऐसा नही है।बेनीगंज नगर मे कुर्सी रोड, सोनारन टोला मार्केट, बालामऊ रोड पर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ की दुकानें हैं। समान खरीदने आए लोग अपना वाहन दुकान के सामने खड़ा कर देते है।
इसी मार्ग से एम्बुलेंस कमलापुर, शादीपुर, अटवा मुठिया, सांता से मरीज एम्बुलेंस मे बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा तक़ अस्पताल तक पहुंचाने में भी काफी परेशानी होती है। शिवम सिंह, ऋषि त्रिपाठी, संजय गुप्ता, मो इरशाद, विवेक, राहुल आदि ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अफसरों से बात की जाएगी। प्रशासन अभियान चलाएगा उसमें पुलिस बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। फुटपाथ में कब्जे से हादसे का अंदेशा रहता है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
What's Your Reaction?











