हरदोई: अग्रेजों के ज़माने से ख़राब पड़ी घंटाघर की सुईयों ने पकड ली रफ्तार, आने लगी टन-टन की आवाज
कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियो द्वारा पूर्व विधायक को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई थी कि नगर की प्राचीन धरोहर (घंटाघर) को सही करवा दिया जाये, व्यापार संग...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियो ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू को शाल उढ़ाकर और गुलदस्ता भेट कर जताया आभार..
By INA News Hardoi.
रिपोर्ट: अमित त्रिपाठी
शाहाबाद: शाहाबाद नगर का वर्षों से प्रतिनिधि कर रहे पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए अग्रेज ज़माने की घडी को चालू करवा दिया, जिसकी नगर क्षेत्र में काफी प्रशंशा हो रही है।जानकारी के लिए बताते चले कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियो द्वारा पूर्व विधायक को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई थी कि नगर की प्राचीन धरोहर (घंटाघर) को सही करवा दिया जाये, व्यापार संगठन द्वारा दिए ज्ञापन पर पूर्व विधायक ने तुरंत संज्ञान लिया और कुशल कारीगरों की खोज में अपने सलाहकारों से विचार विमर्श किया।
Also Read: हरदोई: बेनीगंज की सड़को पर अतिक्रमण की मार, राहगीर अक्सर होते हैं परेशान
कुशल कारीगरों के मिलने के बाद घंटाघर का सौन्दर्यीकरण और घड़ी मरम्मत कराया गया। शुक्रवार की रात घंटाघर की घड़ी से निकली टन टन की आवाज को सुनकर व्यापार संगठन के पदाधिकारियो व नगरवासियों ने सोशल मिडिया पर घंटाघर की फोटो को डालते हुए पालिका चेयरमैन पति पूर्व विधायक का आभार प्रकट किया।इसी आभार क्रम में व्यापार संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, महामंत्री संदीप गुप्ता (दिल्ली वाले), उपाध्यक्ष नीरज नरूला, उपाध्यक्ष रामू राठौर, मंत्री विशाल गुप्ता, संगठन मंत्री राजन राठौर आदि ने पूर्व विधायक के आवास पर जाकर शाल ओढ़ाई और बुके देकर आभार प्रकट किया। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा कि वह सदैव विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते रहे हैं, और आगे भी देते रहेंगे, वह हमेशा व्यापारियों के साथ है उन्होंने कहा कोई समस्या हो तो उनको अवगत कराये समाधान अवश्य होगा।
What's Your Reaction?






