हरदोई: कब्जा मुक्त करने का आदेश नहीं हुआ पालन आदेश का

धरने के दूसरे दिन नायब तहसीलदार संजय मिश्रा धरना स्थल पर पहुंचे और दो दिन का आश्वासन दिया सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का। लेकिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का कोई खौफ नहीं दिखा सरकार की धज्जियां...

By INA News Desk
Dec 15, 2024 - 20:54
59 Views
हरदोई: कब्जा मुक्त करने का आदेश नहीं हुआ पालन आदेश का

By INA News Hardoi.

पिहानी: ग्राम सरेहजू में गाटा संख्या 781 खाद के गड्ढों में करीब 50 सालों से घूरे डाले जा रहे हैं। उक्त गाटा संख्या पर हुल्ला पुरवा निवासी रविन्द्र यादव आदि ने रात के अंधेरे में मिट्टी डालकर अवैध कब्जा कर लिया। उसके बाद शिकायत की गई शिकायतों के वावजूद रविंदर सिंह यादव ने मड़ैया डाल कर फर्जी बीम लाकर नींव भर ली।

उसके बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खां ने सरेहजू गांव में किसान पंचायत की जिसमें नायब तहसीलदार अनिल कुमार गए और खाली कराने का आश्वासन दिया लेकिन एक माह तक की कार्यवाही नहीं हुई। उसके बाद शाहाबाद तहसील परिसर में प्रदेश अध्यक्ष ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया।

Also Read: हरदोई: अग्रेजों के ज़माने से ख़राब पड़ी घंटाघर की सुईयों ने पकड ली रफ्तार, आने लगी टन-टन की आवाज

धरने के दूसरे दिन नायब तहसीलदार संजय मिश्रा धरना स्थल पर पहुंचे और दो दिन का आश्वासन दिया सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का। लेकिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का कोई खौफ नहीं दिखा सरकार की धज्जियां उड़ा रहा तहसील प्रशासन। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री से पोर्टल पर शिकायत की।

जिसमें 16 अगस्त 2024 को राजस्व विभाग और पुलिस के लिए आदेश हुआ कि तत्काल मौके पर जाकर सरकारी सुरक्षित जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। लेकिन आदेश के 4 माह होने को आए अभी तक भू माफिया रविन्द्र यादव के कब्जे से खाद के गड्ढे की सुरक्षित जमीन को तहसील प्रशासन कब्जा मुक्त नहीं करा सका। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो सभी एविडेंसन सहित पहुंचेंगे सीधे मुख्य मंत्री के पास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow