हरदोई: एसडीएम ने गांव-गांव जाकर गरीबों को बांटे कंबल

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। उप जिलाधिकारी शाहाबाद दीक्षा जोशी,संजय मिश्रा कानूनगो,लेखपाल रामजी यादव ,लेखपाल आशीष बाजपेई , लेखपाल पंकज पाल अपने ...

Dec 15, 2024 - 20:57
 0  46
हरदोई: एसडीएम ने गांव-गांव जाकर गरीबों को बांटे कंबल

By INA News Hardoi.

ठंड व शीतलहरी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। उप जिलाधिकारी शाहाबाद दीक्षा जोशी,संजय मिश्रा कानूनगो,लेखपाल रामजी यादव ,लेखपाल आशीष बाजपेई , लेखपाल पंकज पाल अपने गांव-गांव पहुंचकर जरूरतमंदों को गर्म कंबल बांटे।कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।ठंड बढ़ने पर प्रशासन ने लेखपालों के माध्यम से जरूरतमंदों की सूची तैयार कराई है, ताकि लोगों को कंबल दिलाए जा सकें। एसडीएम दीक्षा जोशी ने शाहपुर शैदान, चठिया बुजुर्ग,राभा आदि गांव में कंबल वितरण किया। मुलायम, रामकिशोर, नारायण, रंपा, धर्मा, सोवरान,आशाराम, रामवती, भगौती, हरिपाल, मेवा के कम्बल पाकर के चेहरे खिल उठे। कुल 50 ग्रामीणों को कमल बांटे गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow