Hardoi : हरदोई में भाजपा नेताओं के दो जगह वोट दर्ज होने का मामला, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिला अध्यक्ष और हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि निर्वाचन नामावली 2025 एस24 उत्तर प्रदेश की

Sep 4, 2025 - 22:35
 0  21
Hardoi : हरदोई में भाजपा नेताओं के दो जगह वोट दर्ज होने का मामला, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
हरदोई में भाजपा नेताओं के दो जगह वोट दर्ज होने का मामला, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हरदोई : जिला और शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के नाम मतदाता सूची में दो-दो जगह दर्ज हैं, जो चुनावी प्रक्रिया में धांधली का प्रमाण है। यह अभियान राहुल गांधी के निर्देश पर चलाए जा रहे वोट जांच अभियान का हिस्सा है, जिसमें वोट चोरी के मामलों का खुलासा किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिला अध्यक्ष और हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि निर्वाचन नामावली 2025 एस24 उत्तर प्रदेश की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 156 हरदोई सदर में हरदोई शहर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता उमेश चंद्र अग्रवाल का एक वोट आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के भाग संख्या 218 वैतटगंज मध्य भाग 01 में आबकारी राज्यमंत्री के मकान संख्या 28 में क्रम संख्या 185 पर वोटर कार्ड संख्या यूपी/19/086/0165117 पर दर्ज है। इसी भाग संख्या से इसी मकान संख्या 28 से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल का वोट क्रम संख्या 190 पर वोटर कार्ड संख्या यूपी/19/086/0165118 पर दर्ज है। इसी भाग संख्या से मकान संख्या 28 में सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश अग्रवाल का वोट क्रम संख्या 173 पर वोटर कार्ड संख्या यूपी/19/086/0165116 पर दर्ज है।आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने आगे बताया कि पूर्व हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का यही वोट दूसरे भाग संख्या 224 राजकीय इंटर कॉलेज नवीन भवन कमरा संख्या एक अशरफ टोला भाग एक की वोटर सूची में क्रम संख्या 528 पर मकान संख्या 100 पर वोटर कार्ड संख्या सीटीएफ1790468 पर दर्ज है। इसी भाग संख्या 224 के क्रम संख्या 515 पर वोटर कार्ड संख्या सीटीएफ1790476 दर्ज है। इतना ही नहीं, भाग संख्या 218 के मकान संख्या 28 में क्रम संख्या 173 पर रहने वाले सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्र का वोट भाग संख्या 245 में रेलवेगंज मध्य भाग एक की वोटर सूची में क्रम संख्या 351 पर वोटर कार्ड संख्या सीटीएफ2860435 पर भी दर्ज है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के दो जगह वोट होने पर उन्हें नोटिस देने वाले निर्वाचन आयोग और इस पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता अमित मालवीय को यह बताना चाहिए कि ऐसा कैसे संभव हुआ। कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई।

निवर्तमान शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि भाजपा नेताओं, खासकर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्षों के दो-दो भाग संख्या में दर्ज वोटों पर निर्वाचन आयोग को अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस मामले में पारदर्शी जांच की मांग की और कहा कि यह सत्ता के साथ मिलीभगत का उदाहरण है।

प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, निवर्तमान जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव श्रीराम अनिल, निवर्तमान जिला महासचिव डॉ जय प्रकाश, निवर्तमान शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, शहर महासचिव संजय कुमार सिंह, निवर्तमान जिला सचिव राजेश पांडेय, निवर्तमान अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद निकेश सिंह यादव, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष पिहानी अकील खान आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने वाला है और निर्वाचन आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनी रहे। वोट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।

Also Click : Hardoi : महिला कल्याण विभाग का जागरूकता अभियान: लैंगिक समानता और योजनाओं पर विशेष जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow