हरदोई: 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों का तत्काल हो निस्तारण: जिलाधिकारी

पैमाइश के प्रकरणों को एक समय सारणी बनाकर निस्तारित कराया जाये। अंश निर्धारण व उत्तराधिकार के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित किया जाये। 5 वर्ष .....

Dec 14, 2024 - 22:05
76 Views
हरदोई: 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों का तत्काल हो निस्तारण: जिलाधिकारी

By INA News Hardoi.

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजस्व वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में सभी तहसीलों के सम्बंधित नायब तहसीलदारों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 दिन के अंदर 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का निस्तारण कराया जाये। पैमाइश के प्रकरणों को एक समय सारणी बनाकर निस्तारित कराया जाये। अंश निर्धारण व उत्तराधिकार के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित किया जाये। 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों के निस्तारण में किसी भी लापरवाही के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow