Hardoi: बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में CDO ने दिए निर्देश—हर विद्यालय में मिले बेहतर शैक्षिक माहौल

स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Aug 19, 2026 - 19:22
7 Views
Hardoi: बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में CDO ने दिए निर्देश—हर विद्यालय में मिले बेहतर शैक्षिक माहौल

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, नामांकन, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं यूनिफॉर्म वितरण, डीबीटी, कायाकल्प योजना, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति तथा निपुण भारत मिशन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही शिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप नामांकन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा सहित बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Also Read- यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026: जापानी तकनीक से छोटे किसानों की घटेगी लागत, बढ़ेगी उत्पादकता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow