Hardoi: जिला पोषण समिति की बैठक में CDO नेहा व्याडवाल के सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

By INA News Desk
Aug 19, 2026 - 19:14
14 Views
Hardoi: जिला पोषण समिति की बैठक में CDO नेहा व्याडवाल के सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाये।  प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत खराब प्रगति वाले विकास खण्डों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिए।

‎उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों के सीडीपीओ यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाये तथा उनके माता पिता की काउसिंलिग कर उन्हें एनआरसी से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी जाये। सभी सीडीपीओ एनआरसी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये। पोषण ट्रैकर पर  डाटा फीडिंग कार्यों को समय से पूर्ण किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।  इस अवसर पर प्राचार्य डायट रामेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Also Read- Gen-Z Politics: जन-जेड से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, IIT दिल्ली से प्रयागराज तक गरमाई राजनीति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow