Kisan Diwas Hardoi : किसान दिवस में किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस

Aug 19, 2026 - 19:05
8 Views
Kisan Diwas Hardoi : किसान दिवस में किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

हरदोई। स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। किसान दिवस का उद्देश्य किसानों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
किसानों द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जर्जर विद्युत तारों एवं टूटे हुए विद्युत पोलों को बदलने तथा विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों की पटरी एवं कुलाबों की मरम्मत तथा नहरों एवं नालों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम की अनिश्चितता से फसलों को हुई क्षति की स्थिति में पात्र किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई कि वे फसल क्षति की सूचना निर्धारित समयावधि में संबंधित बैंक में लिखित रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पशुओं के टीकाकरण का अभियान संचालित किया जा रहा है। किसानों एवं पशुपालकों से अभियान का लाभ उठाते हुए अपने पशुओं का टीकाकरण कराने तथा पशुपालकों का संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की गई।

किसान दिवस में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा फसलों में रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण के संबंध में किसानों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा फसलों में रोग एवं कीट नियंत्रण तथा उर्वरक के संतुलित एवं वैज्ञानिक प्रयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। किसानों को बीज शोधन तथा फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उपाय अपनाने को कहा गया। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा किसानों के हित में लागू विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

किसान दिवस में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, भूमि मुआवजा, राशन वितरण, जलभराव, विद्यालय एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सहित विभिन्न प्रकरण किसानों द्वारा उठाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण की आख्या उपलब्ध कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी किसान दिवस तक आज प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई विभाग, जल निगम, कृषि विभाग, कृषि रक्षा विभाग, लघु सिंचाई विभाग, विद्युत भण्डार केन्द्र, किसान यूनियन के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Also Read- Gen-Z Politics: जन-जेड से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, IIT दिल्ली से प्रयागराज तक गरमाई राजनीति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow