Ballia Balidan Divas: मंत्रियों व अधिकारियों की मौजूदगी में उठी देशभक्ति की लहर, शहीदों को किया नमन
जिला कारागार से निकली भव्य तिरंगा रैली, स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों की प्रतिमाओं पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
Report- Syed Asif Hussain zaidi
बलिया। बलिया बलिदान दिवस के गौरवमयी अवसर पर बुधवार को जनपद में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिला कारागार से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने स्वयं हाथों में तिरंगा थामकर किया।
देशभक्ति के गगनभेदी नारों के बीच इस रैली में एक हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा जिला कारागार से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह चौराहा पहुंची, जहां वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद यात्रा टीडी कॉलेज चौराहा पर रामदहीन ओझा और फिर मुरली मनोहर की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बलिया के ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम और वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







