Ballia: चंद्रशेखर के पदचिन्हों पर चलकर स्व. देवेंद्र सिंह ने बनाई अपनी अलग पहचान

शहर के टीडी कॉलेज स्थित मनोरंजन हॉल में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के जयन्ती के शताब्दी वर्ष में  पूर्व

Jul 31, 2026 - 16:40
Jul 31, 2026 - 16:45
 0  7
Ballia: चंद्रशेखर के पदचिन्हों पर चलकर स्व. देवेंद्र सिंह ने बनाई अपनी अलग पहचान
चंद्रशेखर के पदचिन्हों पर चलकर स्व. देवेंद्र सिंह ने बनाई अपनी अलग पहचान

Report- Syed Asif Hussain zaidi. 

बलिया। शहर के टीडी कॉलेज स्थित मनोरंजन हॉल में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के जयन्ती के शताब्दी वर्ष में  पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्व. देवेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रनेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
 उपस्थित वक्ताओं ने चन्द्रशेखर जी को महान नेता बताया । वक्ताओं ने स्व देवेंद्र सिंह के  व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि देवेंद्र सिंह छात्र राजनीति के ऐसे लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने छात्र हितों की आवाज़ को हमेशा मजबूती से उठाया। उन्होंने युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

एमएलसी रतन पाल सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर जी को सदी का महान नेता बताते हुए कहा कि चन्द्रशेखर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं । आज पूरा देश उनकी जन्म शती मना रहा है ऐसा भारत में पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि स्व. देवेंद्र सिंह का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने छात्र राजनीति को सकारात्मक दिशा देने के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पदचिन्हों पर चलकर राजनीति में अपनी पहचान कायम की थी। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के 43  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टापर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में दूजा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय, हरिशंकर विधि महाविद्यालय,जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय,गौरी भैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय,गुलाब देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,सतीश चंद्र कॉलेज,कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय,व श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 75 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र ,मेडल और स्मृति चिह्न दे करके सम्मानित किया गया ।सम्मान प्राप्त करने वालों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए प्रेरणादायी बताया। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के आदर्शो व विचार को याद किया और उनके कदमों पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में स्व. देवेंद्र सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन के दौरान मनोरंजन हॉल में बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित रहे। 
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. देवेंद्र सिंह की स्मृति में ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलती रहे। कार्यक्रम में मंच पर कई वरिष्ठ शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को इलाहाबाद विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह संरक्षक चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह, राघवेद्र सिंह सदस्य प्रदेश कांग्रेस, ओंकार सिंह शिक्षक नेता, अरुण सिंह पूर्व अध्यक्ष, बृजेश सिंह गाट, ओमप्रकाश पाण्डेय पूर्व जिला अध्यक्ष  कांग्रेस, अखिलेश सिन्हा, प्रो दयालानन्द राय प्राचार्य टी.डी कालेज, प्रो0 निवेदिता श्रीवास्तव प्राचार्या गुलाब देवी डिग्री कालेज,  दिनेश प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह अध्यक्ष प्रा0 शि0 संघ ने संबोधित किया । इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया 
गया ।

Ina न्यूज़ एजेंसी ब्यूरो आसिफ हुसैन जैदी और न्यूज़ 24 के संवाददाता सर्वेंद्र विक्रम सिंह को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित करते हुए 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजीव सचान, आर0 पी0 गौतम अभिनव सिंह चंचल, अनुराग पटेल, हिमांशु सिंह ,उमेश सिंह प्रधान सुखपुरा, अमन सिंह, हार्दिक पांडे, मन्नू कुमार ,पूर्व सभासद विनय कुमार सिंह ,नवीन सिंह मनीष सिंह ,भवतोष  पांडे ,पंकज राय, गुड्डू तिवारी, रुस्तम अली, विनय सिंह, उदय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह टनू, करणवीर सिंह, बबलू सिंह, कल्याण सिंह,गुरदेव सिंह, अखिलेश गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह,अंजनी सिंह, सत्यम तिवारी, मनोज शर्मा ,हिटलर सिंह ,दिग्विजय पासवान ,सूरज यादव, यशजीत सिंह,संकट मोचन मिश्रा, सम्राट कुंवर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सिंह संचालन रणवीर सिंह सेंगर व महामंत्री अमित सिंह ने संयुक्त रूप से किया । आगंतुकों के प्रति आभार उपेंद्र सिंह ने व्यक्त किया ।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।