Bazpur: राजकीय महाविद्यालय में सब्जेक्ट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रा गुनगुन और छात्र रोहित भूख हड़ताल पर बैठे
राजकीय महाविद्यालय बाजपुर में आक्रोषित छात्र सब्जेक्ट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रा नेता गुनगुन पवार और छात्र नेता
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुरl राजकीय महाविद्यालय बाजपुर में आक्रोषित छात्र सब्जेक्ट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रा नेता गुनगुन पवार और छात्र नेता रोहित आज भूख हड़ताल पर बैठ गए हैंl छात्रा नेता गुनगुना पवार ने कहा काफी समय से कॉलेज के सब्जेक्ट बढ़ाने की मांग को लेकर मांग को लेकर आंदोलन करते रहे हैं लेकिन यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है सरकार द्वारा हर वर्ष करोड़ों रुपया स्वीकृत किया जाता है लेकिन यूनिवर्सिटी की लापरवाही के चलते बाजपुर राजकीय महाविद्यालय में सब्जेक्ट नहीं बढ़ाये जा रहे जिसकी वजह से छात्र-छात्राएं काशीपुर-गदरपुर जैसे विद्यालयों में उन्हें जाना पढ़ रहा है हमारे कॉलेज में सब्जेक्ट बडा दिए जाएंगे तो छात्र हमारे कॉलेज में ही एडमिशन लेंगे और हमारे कॉलेज में छात्रों की संख्या अधिक हो जाएगी और छात्र-छात्राएं अपना भविष्य चुन सकेंगे l इस मौके पर गुनगुन पवार, रोहित, दिनेश सैनी, दीपक कुमार, शालिनी शर्मा, निकिता, लोकेश चौहान, आँचल, अमीषा, संजना, रिया, चंचल प्रजापति, दानिश सैफी, केशव, अमित प्रजापति, तानिया, डिम्पल,आदि थे l
Bazpur: पीपलपड़ाव रेंज में कीमती पेड़ों का अवैध कटान, लकड़ी तस्करों के नेटवर्क पर गंभीर आरोप
What's Your Reaction?




