Hardoi : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संडीला का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिए सुधारात्मक निर्देश

इमरजेंसी कक्ष में औषधियों की उपलब्धता, स्टेमी वार्ड में हृदय रोगियों के लिए तत्काल ईसीजी एवं जरूरत पड़ने पर Tenecteplase Injection के प्रयोग के निर्देश दिए गए। ओटी

Dec 12, 2025 - 21:14
 0  44
Hardoi : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संडीला का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिए सुधारात्मक निर्देश
Hardoi : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संडीला का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिए सुधारात्मक निर्देश

Report : मुकेश सिंह

संडीला। शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संडीला स्थित मिनी एनआरसी का निरीक्षण किया, जहां सीडीओ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ. भावनाथ पांडेय, अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मिनी एनआरसी में 4 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले, जिनमें से 3 बच्चों आरुषि (जसवंतपुर कछौना), राजन (गोहरैया कछौना) और पलक (बैरागीखेड़ा कोथांवा) के उपचार व पोषण व्यवस्था के संबंध में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि प्रकाश शुक्ला से जानकारी ली गई तथा परिजनों को बच्चों को 14 दिन भर्ती रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।इसके उपरांत कमिश्नर ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। पंजीकरण काउंटर पर 10 दिसंबर को 266, 11 दिसंबर को 278 तथा 12 दिसंबर को निरीक्षण तक 66 मरीजों के पंजीकरण की जानकारी ली गई। ओपीडी में कमिश्नर ने चिकित्सकों को मरीजों से बेहतर व्यवहार, जांच व दवा की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ओपीडी कक्ष के बाहर डॉक्टरों के नाम, पदनाम व उपलब्ध दिवस अंकित कराने के निर्देश दिए।इमरजेंसी कक्ष में औषधियों की उपलब्धता, स्टेमी वार्ड में हृदय रोगियों के लिए तत्काल ईसीजी एवं जरूरत पड़ने पर Tenecteplase Injection के प्रयोग के निर्देश दिए गए। ओटी कक्ष निरीक्षण में डॉ. सरोज कुशवाहा को पिछले माह अधिक सीजेरियन प्रसव करने पर प्रशंसा दी गई तथा प्रसव कक्ष व एनबीएसयू का अवलोकन किया गया। जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थी महिलाओं से मिलकर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गई और वार्ड में टूटी मच्छरजाली को एक सप्ताह में बदलवाने के निर्देश दिए।

वैक्सीन भंडारण कक्ष में सभी वैक्सीन को तापमान अनुसार रखने एवं नवजात को 24 घंटे में बर्थ डोज लगाने के निर्देश दिए गए। प्रयोगशाला में रीजेंट की जानकारी लेते हुए अनुपलब्ध रीजेंट की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। एएनएम व आशाओं की क्लस्टर मीटिंग को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश देने के बाद कमिश्नर ने समग्र निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और इसे बनाए रखने को कहा।

Also Click : Hardoi : हरदोई में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन, वंचित खिलाड़ियों को विशेष पंजीकरण का मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow