Hardoi News: हरदोई में EVM की FLC तैयारियों का DM अनुनय झा ने लिया जायजा, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्वाचन कार्यालय मे ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की

By INA News Desk
Sep 16, 2026 - 17:46
5 Views
Hardoi News: हरदोई में EVM की FLC तैयारियों का DM अनुनय झा ने लिया जायजा, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्वाचन कार्यालय मे ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एफएलसी हेतु चयनित किये गये हाल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थित मे एफएलसी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाये। उन्होंने कहा कि एफएलसी हाल मे अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाये। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाये, तथा अभिलेखों को अद्यतन रखा जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करते हुये तैयारियां समय से पूर्ण की जाये, तथा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार एफएलसी कार्य पूर्ण कराया जाये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटियां सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Also Read- UP Smart School News: यूपी के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे स्मार्ट स्कूल, योगी कैबिनेट ने 300 करोड़ रुपये को दी मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow