Hardoi News: हरदोई पॉलिटेक्निक में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, 90 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक, हरदोई में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत

By INA News Desk
Sep 16, 2026 - 17:37
5 Views
Hardoi News: हरदोई पॉलिटेक्निक में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, 90 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन

Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक, हरदोई में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत तत्यौरा, विकास खंड बावन द्वारा संचालित पतंजलि महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया गया। प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से राजकीय पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत 73 छात्र एवं 17 छात्राओं सहित कुल 90 विद्यार्थियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कैंटीन के संचालन से स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को रोजगार का अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कैंटीन संचालन में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित ऐसी गतिविधियां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा “समूह से समृद्धि की ओर” की अवधारणा को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर उपायुक्त, स्वतः रोजगार निशांत राय, राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य कविता त्रिपाठी, वार्डन अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

also Read- UP ECHS Polyclinic: यूपी के 13 जिलों में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के लिए मिलेगी मुफ्त जमीन, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow