Hardoi News: हरदोई में डीएम राहुल पाण्डेय की जनसुनवाई, 42 फरियादियों ने रखीं अपनी समस्याएं

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं

By INA News Desk
Oct 8, 2026 - 17:41
5 Views
Hardoi News: हरदोई में डीएम राहुल पाण्डेय की जनसुनवाई, 42 फरियादियों ने रखीं अपनी समस्याएं

हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक आशुतोष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 50 सूत्रीय आरोप पत्र जारी कर घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow